Jaunpur News: चारी की मोपेड के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर पुलिस ने बुधवार को चोरी की एक मोपेड के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोलनापुर तेजपुर थाना कोतवाली केराकत निवासी सागर यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोपेड बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना गौराबादशाहपुर में एक और थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या में भी एक मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.