जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पंडित का पुरा लौह गांव में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब भतीजे ने अपने ही चाचा के घर का दरवाजा तोड़कर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें रखा नकद रुपया, आभूषण, अनाज और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित विजय प्रकाश पांडेय पुत्र बृज मोहन पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उनके भतीजे अतुल पांडेय पुत्र ओम प्रकाश पांडेय ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की भयंकर लपटों में घर में रखे एक लाख रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत खाद्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। पीड़ित...