Jaunpur News: चाइनीज मंझे के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मंझे से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से जौनपुर के अधिवक्ता विकास तिवारी और उनकी टीम स्कूल-स्कूल जाकर जनजागरूकता अभियान चला रही है। गुरुवार को उन्होंने राममूर्ति इंटर कालेज, गोपालपुर गजना, विकास खण्ड धर्मापुर में पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित पतंगबाजी के प्रति जागरूक किया और उन्हें प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पतंग उड़ाने के लिए केवल सूती धागे का प्रयोग करेंगे। यदि उन्हें अपने आसपास या बाजार में कोई दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बेचता दिखाई देगा, तो वे अपने माता-पिता के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना देंगे। इस मौके पर अभय मिश्र, अजय राय, बृजेश यादव, अंकित यादव, शिवराज यादव, सूरज राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.