जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवादाता। नगर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में मीरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह और योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष रजनी साहू, संरक्षक रामजी साहू और महा सचिव डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रचित साहू सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता में आठ से 25 साल तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहली ग्रुप 8 से 10 साल बालिका में सान्वी यादव प्रथम, काव्या गुप्ता, अदिति वर्मा द्वितीय, रसिका गिरी, ...