Jaunpur News: चकबंदी विभाग का कानूनगो शाहगंज में रिश्वत लेते धराया
जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकबंदी के एक मामले में दाखिल आपत्ति पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने शुक्रवार को शाहगंज तहसील गेट से चकबंदी कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तहसील गेट पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मान सिंह पुत्र स्व. तीर्थराज का चकबंदी से जुड़ा एक मामला था। आरोप है कि मान सिंह चकबंदी में आपत्ति दाखिल किए थे। उसी में रिपोर्ट लगानी थी। पहले तो चकबंदी के कानूनगो अनिल कुमार रिपोर्ट लगाने में आनाकानी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: भ्रष्टाचार मामले में हमेशा सुर्खियों में रहा है चकबंदी विभाग जब मान सिंह ने इनसे संपर्क करके बात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.