जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। नगर के चंडिका मंदिर परिसर में गुरुवार को विराट कजरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर के प्रसिद्ध गायक रमेश भंवरा और जौनपुर के गायक विष्णु यादव ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम करीब नौ बजे हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। कजरी गायकों ने पारंपरिक लोकगीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम का आयोजन शिवपूजन यादव के नेतृत्व में किया गया था। इस अवसर पर विनोद यादव, पुष्पराज यादव, विनोद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रोताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...