Jaunpur News: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कमालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश गुप्ता ठेले पर फास्ट फूड की दुकान चलाता था। 28 जुलाई की रात घनश्यामपुर बाजार से ठेला लेकर घर लौट रहा था। विश्वकर्मा नगर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.