जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: सुरेरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी 26 सितंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...