Jaunpur News: घर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला
जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार रात घर लौट रहे एक व्यक्ति पर चार दबंगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सेवालाल शुक्रवार रात करीब आठ बजे वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव स्थित गायत्री स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और पंच से हमला कर दिया। हमले में सेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा। घटना के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.