जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव में सोमवार की सुबह 28 वर्षीय ओमकार यादव का शव घर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक ट्रैक्टर चालक था और उसके परिवार में छह वर्ष की एक बेटी है। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में मृतक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच ...