Jaunpur News: घर में घुसकर मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 3 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नकवी पिलकिछा गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शशिकला बिंद पत्नी पुनवासी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार तड़के करीब दो बजे भूमि संबंधी रंजिश को लेकर गोकुल बिंद, शिवा बिंद, दिनेश बिंद, सभाजीत बिंद तथा एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं पुनीता बिंद और सोनम बिंद को भी मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.