जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गरियांव गांव की कथरीपुर पाल बस्ती में शनिवार दोपहर घर में घुसे बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। मारपीट में महिला बेहोश होकर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों बदमाश मंगलसूत्र लेकर बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। उक्त गांव निवासी राम शिरोमणि पाल शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बकरी चराने के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी सुनीता भी खेत में काम करने चली गई थीं। घर में उनकी बहू सरिता अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो लोग घर पहुंचे और सरिता के गले से मंगलसूत्र छीनने लगे। सरिता ने विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने सरिता ...