जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सामान बरामद करने की मांग की है। रामपुर निवासी प्रदीप कुमार रावत के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा, नकदी और अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। जिसकी कीमत चार लाख बताई गई है। घटना के बाद परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत का आकलन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।प्रदीप कुमार...