जौनपुर, अगस्त 16 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बसगीत गांव में प्रधान राम प्रसाद यादव उर्फ गुड्डू यादव ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। गांव के जरूरतमंद 51 परिवारों को खुले में शौच की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने अपने निजी धन से शौचालयों का निर्माण कराकर संबंधित परिवारों को समर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रिया सरोज व केराकत विधायक तूफानी सरोज रहे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गांव में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में 500 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव उर्फ गुड्डू ने बताया कि गांव की महिलाओं और उनके परिवार को खुले में शौच की परेशानी से निजात दिलाने तथा गांव में स्वच्छता का बेहतर वातावरण बनाने के उद्देश्य से कर...