जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: बदलापुर। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के मधुवेन्द्र मिश्र, अवनीश दुबे, श्रीपति गौतम, जितेंद्र यादव, संजय यादव, मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अबतक दवा की छिड़काव नहीं किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर सीएचसी के अधीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि जिला मुख्यालय पर टेनीफॉस नामक दवा आ गयी है। शीघ्र ही दवा मंगवाकर छिड़काव कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...