जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास खंडों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों ने आन,बान और शान से फहराया तिरंगा और विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विकासखंड करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने झंडा फहराया। मां वैष्णो देवी ग्रुप फार्मेसी कॉलेज करंजाकला परिसर में प्रबंधक रामानंद यादव ने ध्वजारोहण किया। गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर में प्रबंधक लालचंद यादव उर्फ लाले ने झंडा लहराया, मुन्नर राम इंटर कॉलेज सरायख्वाजा में प्रधानाचार्या अनीता यादव ने ध्वजारोहण किया। रघुवर दास गंगा स्मारक इंटर कॉलेज जंगीपुर में संस्थापक डॉ जनार्दन प्रसाद यादव ने झंडा लहराया। हरिदास महाविद्यालय लहगपुर में प्रबंधक डॉ सभाजीत यादव ने तिरंगा लहराया। यह भी पढ़ें- Etah News: ...