जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव की सोनकर बस्ती और आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बक्शा-सवंसा विद्युत उपकेंद्र से हो रही लगातार बिजली कटौती, बार-बार फाल्ट और खराब विद्युत व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध में बिजली के मीटर उखाड़ दिए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दो मेन फेज लाइन होने के कारण लगातार फाल्ट की समस्या बनी रहती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समय से मरम्मत नहीं की जाती और बिना पैसे लिए कार्य न करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिकायत करने पर जेई और लाइनमैन फोन तक नहीं उठाते, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें बिना कार्रव...