Jaunpur News: गौसपीर उर्स में उमड़ी भीड़, तिघरा से इमामपुर तक लगा जाम
जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। गौसपुर स्थित गौसपीर दरगाह के वार्षिक उर्स में बुधवार की रात फाटक खुलते ही जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीनों ने दरगाह पर मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। भीड़ बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तिघरा से इमामपुर तक करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मेला स्थल से जिला मुख्यालय की ओर करीब एक किलोमीटर आगे इमामपुर तक तथा दूसरी ओर खुटहन बाजार की तरफ तिघरा बाजार तक जाम की स्थिति दिन भर बनी रही। इसमें स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी-पेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया एंबुलेंस और बैंक की कैश वैन भी जाम में फंसी रही। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.