Jaunpur News: गोली और चाकूबाजी की अफवाह से हलकान रही पुलिस
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर बाजार में गोली चलने और चाकूबाजी की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस महकमा घंटों हलकान रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे बाजार के अलावा राजेपुर गांव की दलित और मल्लाह बस्तियों में सघन जांच की। पुलिस की मौजूदगी से बाजार में हड़कंप का माहौल रहा। लोग किसी बड़ी घटना की आशंका जताते रहे, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी मारपीट, चाकूबाजी या फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि किसी ने गोली चलने और चाकूबाजी की झूठी सूचना फैला दी थी। पूरे क्षेत्र की जांच के बाद मामला अफवाह निकला। पुलिस अब झूठी सूचना फैलाने वाले की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.