जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौराहे पर सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोलम्बर से टकरा गई। हादसे में गोलम्बर पर स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा गिरकर कई टुकड़ों में बिखर गई। वहीं कार में सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कार गोलम्बर से टकराई, भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त घायल सभी लोग केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के निवासी बताए गए। उनकी पहचान 24 वर्षीय शिव...