Jaunpur News: गोमती नदी में छोड़ी गईं एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: जौनपुर,संवाददाता। गोमती नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित की गईं। बुधवार को शाहगंज तहसील के शेखपुर सुतौली घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत रोहू, नैन और कतला की अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया। उत्तर प्रदेश राज्य पोषित योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य विकास निगम की ओर से मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने नदी में मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित कीं। विधायक ने कहा कि गोमती में मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन से नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ जलीय पारिस्थितिकी को बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोन नदी में छोड़े गए मछलियों के बच्चे इससे जैव विविधता के संरक्षण को भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.