जौनपुर, नवम्बर 1 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के इकट्ठा होने पर वह रास्ते से हटकर पास की झाड़ियों में चला गया। झाड़ियों के आसपास खेत होने से किसानों और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर के झाड़ियों में छिपे होने से खेतों की ओर जाने में डर बना हुआ है। पशुओं को चराने और खेतों के आसपास ले जाने में भी परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: भंगहा गांव में दिखा 12 फीट अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने की अपील की गई है, ताकि ग्रामीण...