Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट के वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव के समीप से कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र ज्वाला सिंह, धीरज सिंह पुत्र राम जीत सिह उर्फ मगन सिंह और अमर उर्फ छोटू हरिजन पुत्र राम कुमार के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे में वांछित चल रहे थे। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों संग दबिश देकर लतीफपुर गांव के समीप मोड़ से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.