Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को लक्ष्मीशंकर मोड़ के तिराहे से बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, अजय यादव और सोनू यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.