जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शीतला चौकियां धाम में भोर तीन बजे ही श्रद्धालु कतार में लग गए थे। मां शीतला का विशेष शृंगार किया गया। इसके लिए गेंदा, गुलाब के पुष्पों संग तुलसी का इस्तेमाल हुआ। विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन किया। परमानतपुर स्थित मैहर मंदिर में भी सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। चौकियां धाम में मुंडन संस्कार का मुहूर्त होने के कारण करीब 300 से अधिक बच्चों का मुंडन कराया गया। नवरात्र के षष्टी तिथि पर मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन करने का विधान है। मां के इस स्वरूप की आराधना देवी भक्तों ने शुक्रवार को किया। माता कात्यायनी ऋषि क...