Jaunpur News: गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नेवढ़िया मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। कलश यात्रा श्री रामजानकी मंदिर नेवढ़िया से शुरू होकर बशीरपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची। मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कलश लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- समरसता कलश यात्रा से दिया भाइचारे का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.