Jaunpur News: गुरुपूर्णिमा के लिए बालक बाबा धाम की हुई रंगाई-पुताई
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पूर्णिमा के लिए बक्शा ब्लाक के हैदरपुर गांव स्थित देवरहा श्री बालक बाबा महाराज पावनधाम आश्रम की रंगाई पुताई करा दी गई है। अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आश्रम परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। पावन पर्व को लेकर साधु-संतों का आगमन भी शुरू हो गया है। बुधवार को आयोजित होने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आश्रम प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। आश्रम व्यवस्थापक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने बताया कि दो प्लाटून पीएसी, महिला पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड के वाहनों की मांग एसडीएम सदर और तेजीबाजार थाने से की गई है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.