जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने घर से बिना बताए निकली एक किशोरी को हाइवे के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सिंगरामऊ पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर हाइवे किनारे एक किशोरी हैरान और परेशान स्थित में खड़ी थी, पूछताछ में अपना नाम रिया निषाद पुत्री जियालाल निषाद निवासी सोनावा थाना चांदा सुल्तानपुर बताया। किशोरी ने बताया कि उसकी मां रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधने मामा के यहां गई थी वह भी जाना चाहती थी इसीलिए बिना बताए ही पैदल निकल पड़ी। पुलिस ने किसी तरह किशोरी के घर संपर्क कर परिजनों को सही सलामत सौंपा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लापता भाई को राखी बांधने का बहन करती रही इंतजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...