Jaunpur News: गिट्टी लदा डंपर पलटा
जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार के पूर्वी छोर पर शुक्रवार को गिट्टी लदा एक डंपर सड़क किनारे पटरी धंसने से पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बाल-बाल बच गए, जबकि डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। रामपुर-जरौना मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के लिए चालक रवि कुमार डंपर से गिट्टी लेकर जा रहा था। जमालापुर-बंधवा मार्ग पर बरसठी बाजार के पूर्वी छोर पर पहुंचते ही लगातार बारिश से गीली हुई पटरी धंस गई, जिससे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। डंपर में खलासी सिंटू कुमार भी मौजूद था। यह भी पढ़ें- Purnia News: मक्का लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक व खलासी बाल-बाल बचे संयोग से दोनों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.