जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद दशगरपारा गायत्री नगर में आयोजित जय मां काली रामलीला समिति की तरफ से बुधवार की रात सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। यह देखकर दर्शकन भावविभोर हो गए। स्वयंवर में राजा जनक ने कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। यह सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे और राजा जनक के कथन का विरोध किया। श्रीराम के संकेत पर वह शांत हो गए। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष का खंडन किया। धनुष टूटते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। क्रोध से कांपते भगवान परशुराम के आगमन और लक्ष्मण-परशुराम के बीच हुए रोचक संवाद ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। यह भी पढ़ें- Gaya News: कपसिया में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन लक्ष्मण के कटाक्ष पर दर्शक हंसते रहे, वहीं श्रीराम की मृदु ...