Jaunpur News: गांवों में साफ सफाई का सीटीएफ ने संभाली कमान
जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज ब्लाक के गांवों में कचरे और गंदगी के निस्ताररण के लिए क्लीनिंग टास्क फोर्स ने कमान संभाल ली है। ब्लाक के मानीकला गांव से इस मुहिम की शुरुआत की गई है। सप्ताह के हर शनिवार को टीम साफ सफाई करेगी। सीडीओ के निर्देश पर शाहगंज ब्लाक के 113 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को मजबूत करने के लिए फिलहाल 50 सफाईकर्मियों की एक टीम बनाई गई है। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत संजय यादव के अनुसार ब्लाक में कुल 189 सफाईकर्मी हैं। 50 सफाईकर्मियों वाली क्लीनिंग टास्क फोर्स की एक टीम बनाई गई है। एक महीने बाद सीटीएफ की टीम में परिवर्तन किया जाएगा। ब्लाक में गठित टीम गांवों की नालियां, खड़ंजे, संपर्क मार्ग, पंचायत भवन, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.