Jaunpur News: गांवों में जाकर टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के स्वस्थवृत्ति एवं योग विभाग की तरफ से टीम ने शनिवार को इलाके के कई गांवों में पहुंचकर घर घर जाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी भी दी। कालेज की चेयरमैन डा. शकुंतला यादव, संस्थापक डा. रामअवध यादव एवं प्राचार्य डा. बीना त्रिपाठी के निर्देश पर चार गांवों राजेपुर, नयनसंड, कुरेथू और सखैला में अलग अलग गठित टीमों ने परीक्षण किया। टीम में डा. अरुण कुमार तिवारी, डा. धर्मेंद्र प्रजापति, डा. दीक्षा मौर्या, डा. विमलेश यादव, डा. अमित कुमार के साथ बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल रहे। इस स्वास्थ्य परीक्षण की संपूर्ण निगरानी प्रशासनिक अधिकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.