जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने अध्यक्षता की। जिसमें गांव के विकास के लिए सवा चार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सरकार की ओर से संचालित विकास की विभिन्न योजनाओं के विषय में विधिवत बताया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास, किसान सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा को लेकर सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। मुख्यालय से सुदूर गांवों तक बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, खाद्यान्न, पेंशन आदि पहुंचाना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बीडीसी सदस्यों को भरोसा दिया कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। मिले प्रस्ताव के लिए अधिक से अधिक धन मुहैया कराए जाने ...