Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर होगी क्रॉस कंट्री रेस
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में पूर्ण गरिमा, धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। सुबह छह बजे से सात बजे तक स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। विद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण, राग-धुन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के उपरांत खरका तिराहे स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.