Jaunpur News: गांधी जयंती के अवसर पर जिले के 276 गांवों में होगा 'जलार्पण'
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले के करीब तीन लाख लोगों को सौगात मिलने जा रही है। दो अक्तूबर को 276 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जलार्पण किया जाएगा। जल जीवन मिशन की ओर से इन गांवों में पूरी की गई पेयजल योजनाएं ग्रामीणों को समर्पित की जाएंगी। जलार्पण के साथ इन गांवों में घर-घर नल से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं के विस्तार के साथ हर घर जल की स्थिति में भी लगातार प्रगति हुई है। जिले में अब तक 276 गांवों में पानी आपूर्ति की तैयारी पूरी हो गई है। यहां पाइपलाइन बिछाने से लेकर टेस्टिंग और अन्य कार्यवाही हो चुकी है। वहीं, 200 गांवों का सर्टिफिकेशन हो चुका है। साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.