Jaunpur News: गहरे गड्ढे में डूबा युवक, जाल से तलाश करने पर शव मिला
जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: रामपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार सुबह कुशहा ताल के पहले जोगीवीर मस्जिद के पास मजार के बगल स्थित गहरे गड्ढे में एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जाल डालकर युवक की तलाश कराई गई। काफी देर बाद शव बरामद किया गया।
युवक की पहचान गंधौना गांव निवासी 20 वर्षीय बीतनू बनवासी पुत्र कलिंदर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि शौच करने के लिए गड्ढे के किनारे पहुंचा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका है कि पानी के पास पहुंचने पर उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया।
घटनास्थल पर जुटी भीड़ घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.