जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नईगंज स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की ओर से सामाजिक समरसता बैठक हुई। इसमें समाज की एकजुटता बनाए रखने के साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने पर जोर दिया गया। गरीब बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी में सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप कन्नौजिया ने की। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारी, तहसील और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समाज के लोग शामिल हुए। नगर अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया ने कहा कि एकजुटता ही समाज की ताकत है। केराकत अध्यक्ष सुनील कन्नौजिया ने कहा कि गरीबी के कारण यदि कोई बच्चा पढ़ाई नहीं कर पा रहा है तो समिति उसकी शिक्षा में सहयोग करेगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चौपाल में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने...