जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र शुक्रवार को गणेश पूजन और हवन के साथ शुरू हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य विनय कुमार सिंह की मौजूदगी रही। महाविद्यालय परिवार ने श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन तथा हवन कराया। पं. अखिलेशचंद्र मिश्र और डॉ. श्यामजीत पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें नए उत्साह के साथ अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुकेश कुमार पाठक, डॉ. अजय कुमार तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में...