जौनपुर, सितम्बर 26 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर में गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया। सायं से ही नगर के विभिन्न मोहल्ले उमराना, पुरानी बाजार, मंगल बाजार, पुरानंदलाल में स्थापित गणपति प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु जुलूस के रूप में विसर्जन स्थल कृपा शंकर नगर में स्थित तालाब की तरफ निकले। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष से पूरा नगर गूंज उठा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु अबीर -गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई श्रद्धालुओं ने विधि,विधान से पूजा,अर्चना कर भगवान...