जौनपुर, सितम्बर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्री गणपति पूजा महासमिति के नेतृत्व में चल रहा सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। समस्त पूजन समितियों के पंडाल में स्थापित की गयी भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि-विधान से हुआ। इसके पहले महासमिति से जुड़ी 80 पूजन समितियों में से प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियां अपने पंडाल में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमाएं लेकर नगर के अहियापुर मोड़ पर पहुंचे। सभी प्रतिमाएं क्रम से लगाई गयीं। कतारबद्ध प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन पुरोहित पं.ईशान चतुर्वेदी ने कराया। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य ने नारियल फोड़कर और हरी झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गणपति बप्...