जौनपुर, सितम्बर 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में गणपति पूजा की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की बाजारों में गणपति बप्पा मोरया का घोष गूंज सुनाई दी। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। महिला पुरुष श्रद्धालु पंडालों में जाकर भजन कीर्तन के साथ गणेश जी का जयकारा लगा रहे हैं। पांचवें दिन शुक्रवार को शहर तथा ग्रामीण इलाके के पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूजा पंडालों में सुबह आरती के बाद पट खोल दिए गए थे। रात्रि आठ बजे भगवान गणेश की आरती की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गणेशोत्सव में देर रात तक हुआ भजन संध्या, भक्त हुए विह्वल श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पंडालों में पहुंचकर दर्शन पूजन कर आरती में भाग लिया। शहर में बाल गणेश संस्था ...