Jaunpur News: गड्ढे में डूबने से ननिहाल में रह रहे युवक की मौत
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मछली पालन के लिए खोदा गया गड्ढा एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पश्चिम पट्टी पुरवा (मुस्लिम बस्ती) में मंगलवार देर शाम चहारदीवारी के अंदर खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नाऊपुर गांव निवासी बिलाल के घर उनकी बहन का 19 वर्षीय बेटा आलिम अंसारी बचपन से ही ननिहाल में रह रहा था। पिता की मौत के बाद नाना-नानी ने ही उसका पालन-पोषण किया था। बताया जाता है कि आलिम के मामा बिलाल ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर नहर किनारे जमीन खरीदकर मकान बनाने के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.