जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में बालकों की खो-खो प्रतियोगिता और जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुआ। खो-खो के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज ने एसएस पब्लिक स्कूल को 10-6 अंकों से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, जबकि एसएस पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल ने सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां को 16-14 अंकों से हराया। दूसरे मुकाबले में गुलाबी देवी कॉलेज ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 10-5 अंकों से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में एसएस पब्लिक स्कूल ने शिवबरन शिक्षण संस्थान को कड़े मुकाबले में 6-5 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ...