Jaunpur News: खैनी देने से इनकार पर युवक की पिटाई, तीन पर एससी-एसटी का मुकदमा
जौनपुर, नवम्बर 22 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। खैनी देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज तीन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर केराकत पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के चकरामनगर गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र बिरजूराम के अनुसार 18 नवंबर को गांव के आयुष यादव ने उससे खैनी मांगी थी। मना करने पर आयुष ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि इसके बाद आयुष ने फोन कर महुवारी गांव निवासी प्रीतम यादव और रोहित पांडेय को भी बुला लिया। दोनों ने पहुंचकर मनीष की पिटाई की। हमले में उसे चोटें आईं। किसी तरह मौके से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने 20 नवंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.