जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य स्तरीय चयनित और मंडल, जिला, तहसील स्तरीय खेलों में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया। 60 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में चयनित इंटर के छात्र आनंद कुमार यादव, 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित इंटर के छात्र अंकित यादव को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मंडल, जिला और तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सौरभ कुमार, कुमारी दीपांजलि शर्मा, अर्क प्रजापति, शिवेंद्र...