Jaunpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सिरकोनी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में शनिवार को राजेपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिला खेल और व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह तथा ब्लॉक खेल और व्यायाम शिक्षक संजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कौआ के विश्वास वैदपुरा की दिव्या बनी चैंपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.