जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में खेत में तार लगाने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष से उदयराज पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया की पड़ोसी अनुराग पांडेय पुत्र भानुप्रताप और भानुप्रताप पुत्र स्व. विश्वनाथ पांडेय उसके पुत्र अनिल पांडेय के साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अनिल के सिर पर टंगारी से वार कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट इससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के भानुप्रताप पांडेय ने तहरीर देकर...