Jaunpur News: खेत की बाड़ में उतरे करंट से वृद्ध की मौत
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर गांव में गुरुवार को खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 58 वर्षीय एक बटाईदार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक भूस्वामी और मृतक के परिजनों के बीच पंचायत चली। गांव निवासी शेरे खरवार गांव के ही गोरखनाथ सिंह की भूमि बटाई पर लेकर खेती करते थे। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत की बाड़ में नंगे तार लगाए गए थे, जिनमें झटका मशीन के जरिए करंट प्रवाहित किया गया था। गुरुवार को खेत में काम करते समय वह अनजाने में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.