Jaunpur News: खेतासराय में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी पांच और छह को
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में दो दिवसीय जश्ने ईद-मिलाद-उन-नबी मनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमेटी की ओर से यहां पांच और छह सितंबर को ईद-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाये जाने का दिन मुकर्रर किया गया है। मरकजी सीरत कमेटी के सदर और संयोजक सैय्यद ताहिर ने बताया कि बारावफात के जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमनों और अखाड़ों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। जुलूस को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। सजावट कमेटियां अपने स्तर से तैयारी कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.