Jaunpur News: खाद्यान्न और बर्तन उठा ले गए चोर
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: खुटहन। प्राथमिक विद्यालय परसादपुर वीरमपुर में शुक्रवार रात चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर करीब 60 किलो खाद्यान्न, एमडीएम के बर्तन, बच्चों की थाली और गिलास चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि किचन रूम का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.